घाटमपुर: देवषण गांव में 2800 रुपए के विवाद में चचेरे भाई ने कैंची से युवक की हत्या की, आरोपी हिरासत में
साढ़ थाना क्षेत्र के देवषण गांव में 2800 रुपए के विवाद में मनोज ने चचेरे भाई अंशु के सीने में कैंची घोंप कर हत्या कर दी।मारपीट में अंशु का भाई भी घायल हुआ। शनिवार सुबह 7:00 बजे थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया घायल का उपचार कराया जा रहा है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आरोपी को हिरासत में लिया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।