घाटमपुर: पतारा स्थित आराध्या गेस्ट हाउस से लाखों के जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर के पतारा स्थित आराध्या गेस्ट हाउस से गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि 1 बजे शादी समारोह के दौरान कमरे का ताला तोड़कर जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने बताया सौरभ की शादी रश्मि से हो रही थी। इस दौरान जेवर से भरा बैग गायब हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।