घाटमपुर: सजेती पुलिस ने लूट के मामले के दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सजेती थाने की पुलिस ने लूट के मामले के दो वारंटी अभियुक्त को कोरिया से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया की दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष 16 दिसंबर को पेश होना था। दोनों के विरुद्ध पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।शनिवार शाम 5 बजे उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत के नेतृत्व में अभियुक्त गुरु प्रसाद और विनोद को गिरफ्तार किया गया है।