नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, गन्ना मूल्य ₹500 घोषित करने की मांग की
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ब्लॉक नजीबाबाद ने किसानों की समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अजय वालियान के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना मूल्य तुरंत घोषित करने सहित कई मांगें उठाई हैं। 10 नवंबर को 12:00 बैठक आयोजित हुई।