जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए विद्यापति नगर निवासी एक अभियुक्त पृथ्वीराज चौहान को बम्बा पटरी आशीर्वाद बाटिका के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 870 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा सहित बरामद हुआ है।