हुज़ूर: भोपाल RPF ने 15 वर्षीय नाबालिग को बचाया
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2025 बीना से भोपाल के बीच गश्त ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान को ट्रेन क्रमांक 12722 दक्षिण एक्सप्रेस में एक बच्चा संदिग्ध हालात में मिला। RPF जवान विजयकांत शर्मा ने जब बालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम फरमान पुत्र नौशाद खान निवासी छोटी बजरिया बीना बताया|