हुज़ूर: भानपुर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के चलते डिप्रेशन में था मृतक
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2025 भोपाल के भानपुर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते डिप्रेशन में था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।