हनुमना: हनुमना बाजार में प्रशासन का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, ₹17,400 के 11 चालान काटे
हनुमना बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और वाहन चेकिंग का संयुक्त अभियान चलाकर सख्त संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले-गुमटियों को हटाया गया और दुकानदारों को दोबारा सड़क पर कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण से जाम और हादसों का खतरा बढ़ता है।