कुरडेग: कुरडेग के खिंडा मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दंपति घायल
कुरडेग के खिंडा मोर के पास मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को स्थानीय लोगों के प्रयास पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर इलाज चल रही है। बताया गया विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने की वजह से यह दुर्घटना घटी।