लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में नर्सिंग भर्ती में कथित फर्जीवाड़े को लेकर कर्मचारी संघ का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारी नेताओं ने संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन के सामने हाथ जोड़कर इस्तीफे की मांग की।
कर्मचारी नेताओं ने दो टूक कहा- "आप इस्तीफा देकर जाइए, आपसे संस्थान नहीं चल पाएगा।"
इतना ही नहीं, कर्मचारी संघ ने निदेशक के कार्यकाल में हुई सभी भर्तियों, निर्माण कार्यों, खरीद और टेंडर प्रक्रियाओं की जांच कराने की चेतावनी भी दी। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर कर्मचारी नेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
देखिए PGI में कर्मचारी नेताओं और निदेशक के बीच हुई तीखी बातचीत का यह वीडियो।
वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।
**समग्र चेतना | उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले**
#SGPGI #PGILucknow #NursingRecruitment #LucknowNews #RKDhiman #PGIControversy #UPNews