साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड जमुना कोतमा क्षेत्र की अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) ने भालूमाड़ा थाना प्रभारी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही और सुरक्षा बल की मांग की है।