हथुआ: क्लास से गायब मिले गुरुजी तो खैर नहीं! बेस्ट ऐप से होगी सीधी निगरानी
गोपालगंज के सरकारी स्कूलों की निगरानी पूरी तरह तकनीक के सहारे होगी. शिक्षा विभाग ने 21 मई से जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग प्लस यानी बेस्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की मौजूदगी, विद्यालय समय पर खुलने