जमुई: जमुई में EOU की हाईटेक रेड, इंजीनियर गोपाल कुमार के ठिकानों से लाखों कैश बरामद
Jamui, Jamui | May 16, 2026 भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में शनिवार 8 बजे से 2 बजे तक आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना की टीम ने झाझा ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के जमुई स्थित किराए के मकान समेत चार ठिकानों पर छापेमारी की। केकेएम कॉलेज के पास सिरचंद नवादा स्थित मकान में 5 घंटे 15 मिनट चली कार्रवाई के दौरान गोदरेज के तहखाने से 8 लाख रुपये बरामद किया।