काराकाट: मोथा में गुरु वंदना महोत्सव में क्विज टॉपर को सम्मानित किया गया, एसडीएम ने दिया पुरस्कार
काराकाट के मोथा में शनिवार को 2 बज शिक्षक दिवस पर गुरु वंदना महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी एमआर राज के शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर एसडीएम दिलीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।