मुंगेर: एसपी ने किया नयाराम नगर थाना भवन का निरीक्षण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय पर पूर्ण करने पर दिया ज़ोर
Munger, Munger | Dec 25, 2025 बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद द्वारा नयाराम नगर थाना के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं मानकों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।