गजब! हैं महाराज...घोषणा की रोपवे की, मंदिर पहुंचने का रास्ता तक नहीं बनाया
मां दीवा भगवती धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि आज भी धाम तक पहुंचने वाले रास्ते बदहाल हैं। श्रद्धालुओं के लिए न पर्याप्त प्याऊ की व्यवस्था है, न यात्री शेड और न ही अन्य मूलभूत सुविधाएं।
क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वर्षों से सत्ता में हैं, लेकिन दीवा भगवती धाम की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आता। कई घोषणाएं हुईं, योजनाएं बनीं, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास अब भी अधूरा दिखाई देता है। आखिर कब मिलेगी मां दीवा भगवती धाम को वह सुविधाएं, जिनकी श्रद्धालु वर्षों से मांग कर रहे हैं?
#DiwaBhagwatiDham #Uttarakhand #Tourism #Devbhoomi #PublicIssue #pahadsamachar