यूकेडी के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत और जिला खनन अधिकारी काजिम रजा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. यूकेडी के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत रावत ने जिलाधिकारी से शहर में अवैध रूप बिना परमिशन मिट्टी उठाने की शिकायत की थी. शिकायत के बाद जिला खनन अधिकारी उत्तरी हरिद्वार में अवैध रूप से मिट्टी उठाने की जांच करने गए थे. इस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक हो गई.