थरथरी: भतहर उच्च विद्यालय में नवम के छात्रा ने रोल प्ले में प्रथम, लोक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया
+2 उच्च विद्यालय भतहर में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे नवम वर्ग के छात्रा ने रोल प्ले प्रतियोगिता व लोक नृत्य प्रतियोगिता हुई। प्रधानाध्यापिका रेखा सिन्हा ने बतायी की यह प्रतियोगिता कार्यक्रम निदेशक राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के निदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण संस्थान नूरसराय नालन्दा में जिला स्तर पर कराया गया था।