थरथरी: नरसंडा व महकार गांव में बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने दुर्गा पूजा को लेकर बन रहे पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
थाना क्षेत्र के महकार व नरसंडा में बन रहे पंडालों को बीडीओ राजदेव कुमार रजक, सीओ मो0 नोमान व थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नीरीक्षण किया। नरसंडा बाजार व महकार पहुंचकर सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के सदस्यों से मिलकर पूजा पंडाल एवं विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की। वहीं उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।