थरथरी: ई किसान भवन थरथरी में वांसभूमि विहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरण किया गया
प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में वांसभूमि विहीन परिवारों के बीच शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पर्चा वितरण किया गया। इस दौरान अमेरा, अस्ता कचहरिया सहित अन्य पंचायत क्षेत्र से चयनित 70 लोगों के बीच हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया के द्वारा पर्चा वितरण किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भूमि के अभाव में कई लाभुक आवास निर्माण नहीं कर पा रहे थे।