थरथरी: धरमपुर गांव से मारपीट के दो आरोपियों को चंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से मारपीट के दो आरोपी शंकर महतो व धनंजय कुमार को बुधवार गुरुवार की बीती रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आज से करीब दो साल पूर्व धनंजय कुमार व शंकर महतो पर मारपीट का आरोप लगा था। जिसका कांड संख्या 414/22 है। इसी कांड संख्या में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया।