थरथरी: ठाकुर स्थान से 16 साल से फरार चल रहे वारंटी को चंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के ठाकुरस्थान गांव से 16 साल से फरार वारंटी धनु रविदास को रविवार की बीती रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आदेश पर कांड संख्या 136/08 का आरोपी धनु रविदास को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इस पर मारपीट के आरोप है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।