खैरथल: जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन, 34 नव नियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र और वेलकम किट प्रदान किया गया
राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे खैरथल जिला मुख्यालय पर रोजगार उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 34 कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र और वेलकम किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्मिकों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गई।