विभूतिपुर: विभूतिपुर के पटपारा गांव में दहेज और हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, रविवार दोपहर करीब 3 बजे की गई कार्रवाई
विभूतिपुर थाने में तैनात एसआई राहुल कुमार ने न्यायालय के आदेशानुसार दहेज हत्यारोपी पटपारा गांव निवासी बैजू महतो के पुत्र इन्द्र देव महतो के घर इस्तिहार चिपकाया है। उन्होंने कहा कि इन्द्र देव महतो दहेज हत्यारोपी और अपराध के साक्ष्य को जानबूझकर गायब करने मामले का नामजद अभियुक्त हैं। जो लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे थे।