जहानाबाद: जिला जज वृद्धाश्रम पहुंचे, वृद्धों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं के लाभ पर ज़ोर दिया
जहानाबाद के एक वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार ने बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कानूनी सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता की उपेक्षा पर कानून में कार्रवाई का प्रावधान है। आश्रम में 25 असहाय लोगों की देखभाल की जा रही है।