ढीमरखेड़ा: बीएसएनएल के केबल विस्तार से जंगल की प्राकृतिक संपदा को नुकसान, ढीमरखेड़ा में उखाड़े जा रहे पेड़
राज्य वन विकास निगम के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल द्वारा नेटवर्क विस्तार के लिए बिछाई जा रही केबल लाइन से प्राकृतिक संपदा को नुकसान हो रहा है। दादर सिहुडी से महंगवा तक नेटवर्क केबल डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए जंगल के बीचों-बीच से जेसीबी जैसी भारी मशीनों द्वारा गहरी नाली खोदी जा रही है।