मुरहू: रूईटोला गांव में आंधी-बारिश से तबाही
Murhu, Khunti | May 14, 2025 मुरहू प्रखंड के कुदा पंचायत अंतर्गत रूईटोला गांव में आंधी का सबसे अधिक असर देखा गया। गांव में एक विशाल इमली का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से लोदरो मुंडा, पांडेया मुंडा और एक अन्य ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में उम्टो मुंडू नामक एक वृद्ध महिला को चोट आई, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।