मुरहू: बिरसा कॉलेज खूंटी के मुंडारी विभाग में पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Murhu, Khunti | May 10, 2025 बिरसा कॉलेज, खूंटी के मुंडारी विभाग में शनिवार को रंग-बिरंगे आयोजनों के बीच पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमए और बीए के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढंग से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या जी कीड़ो तथा अन्य शिक्षकों का पारंपरिक विधि से स्वागत किया गया।