मुरहू: जुरमू गांव में करंट लगने से एक बैल की मौत
Murhu, Khunti | May 6, 2025 जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत जुरमू गांव में मंगलवार एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के गरीब किसान करमू ओड़ेया के बैल की ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणों में भय का माहौल है और बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश भी।