जमुई के मोहनपुर में घायल हुए युवक की दो दिनों बाद पटना में हुई मौ^/त
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर थाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घा^य^ल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान दो दिनों के बाद पटना में मौ^/त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मृ^त^क युवक के शव को रविवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी संजय दास के 23 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार दास के रूप में हुई है।
गुड्डू की मौ^त से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार के साथ-साथ गांव में भी मातम छा गया। #jamui #jamuitopnews #Exident #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026