Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
public7479
दुर्गापूजा को लेकर झाझा पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,मुख्य दुर्गामंदिर मार्ग पर वन-वे व्यवस्था की होगी समीक्षा, हुड़दंगियों पर होगी सख्ती
Jamui, Jamui
| Oct 12, 2026
MORE NEWS
जमुई: ढंड गांव स्थित नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौ^/त जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के ढंड नहर के पास रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौ^/त हो गई। देखने के लिए घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल पर टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल- बल के साथ पहुंचे और युवक के श^/व को सोमवार की सुबह 10:00 बजे के बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर श^व को स्वजन के हवाले कर दिया गया। मृ^त^क युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव निवासी दासो मंडल उर्फ दशरथ मंडल के पुत्र सूरज मंडल के रूप में हुई है। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई है, किस गाड़ी ने टक्कर मारा है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। खून से लतपथ बाइक सवार युवक का शव मिलने के बाद कुछ क्षण के लिए इलाके में सनसनी फैल गई थी, लोग ह^/त्या की आशंका भी जताने लगे थे लेकिन पुलिस की जांच और घटनास्थल का दृश्य देखकर दुर्घटना में ही मौ^त होने की बातें सामने आई है। #jamui #Exident #CrimeAlert #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026
जमुई: फैंसी क्लॉथ महाराजगंज में दुकानदार द्वारा नमाज पढ़ने के दौरान कंबल और तकिया चोरी करते चोर की तस्वीर CCTV में हुई कैद शहर के महाराजगंज स्थित फैंसी क्लॉथ स्टोर में दुकानदान खुर्शीद आलम द्वारा नमाज पढ़ने के दौरान दुकान से एक कंबल और दो तकिया की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोर की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यह वायरल तस्वीर सोमवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है। वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकानदार दुकान में ही नमाज पढ़ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक दुकान के पास आता है और दुकान के आगे रखे सामान को देखता है उठाता है फिर रखता है और इसी दौरान वह एक कंबल और दो तकिया लेकर फरार हो जाता है। ।फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई है। #jamui #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026
जमुई और लखिसराय की पुलिस ने शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक मलयपुर और हलसी थाना की पुलिस द्वारा जमुई- लखीसराय जिले के सीमा क्षेत्र पर अवस्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे जगुआजोर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान जंगलों, झाड़ियां व गड्ढों में छुपा कर रखे गए करीब 2000 लीटर जावा महुआ वह अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया। साथ ही आधा दर्जन से अधिक भट्ठियों को भी स्वस्थ किया गया है। हालांकि पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार हो गए। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में हलसी थाना की पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। शराब कारोबारीयों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है खौफ का माहौल छाया हुआ है। पुलिस के अनुसार लगातार अलग-अलग चिन्हित जगह पर छापेमारी अभियान जारी है। #jamui #jamuiPolice #CrimeNews #Sharabbandi
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026
जमुई: फंस गए लोजपा नेता, बेडरूम से मिला प्रतिबंधित कफ सिरप गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना की पुलिस ने लोजपा नेता के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और शराब बरामद की है, जबकि आरोपित नेता रोहित साह फरार हो गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपित रोहित साह मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी जय किशोर साह के पुत्र हैं, जो लोजपा के खेल प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बताए जाते हैं। पुलिस के आवेदन के अनुसार, 5 अक्टूबर को करीब 10 बजे मलयपुर थाना की पुलिस टीम संजीव कुमार, विरेंद्र कुमार, प्रसाद कुमार, अभिषेक प्रसाद, अर्पणा कुमारी, रिद्धि पासवान और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती एवं छापेमारी के लिए निकली थी। इसी दौरान पतौना चौक के पास सूचना मिली कि चौक से करीब 100 मीटर पूरब सड़क किनारे बाईं ओर स्थित रोहित कुमार साह के घर में प्रतिबंधित कफ सिरप और शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान रोहित कुमार घर पर मौजूद नहीं मिले। हालांकि, उनके घर के बेडरूम से OLD HABBL WHISKY की 375 एमएल की एक बोतल और ONC SCEN कफ सिरप की 100 एमएल की 14 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस के आवेदन में शराब की बोतल का सील टूटा होने का भी उल्लेख है। मामले को लेकर लोजपा के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला सामने आया है तो वह खेल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति को सामने आकर मामले का सामना करना चाहिए और यदि मामला सही है तो पुलिस अपना काम करेगी। वहीं, लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश साह ने बताया कि करीब तीन महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष के स्तर से रोहित साह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया था। उन्होंने कहा कि रोहित साह की इस तरह की गतिविधियों के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। #jamuinews #jamuiPolice #CrimeAlert #crime #LJP
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
झाझा के दुहरपहाड़ी थाना क्षेत्र में पांच दुर्गा पूजा पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर,शांति समिति की पहली बैठक में एसडीपीओ ने दिए निर्देश,सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने की अपील।
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
मलेशिया का ट्विन टावर अब बिहार मे #malasiya #biharmunger #durgapujapandal #viral #biharmunger
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
खैरा प्रखंड, के चौहानडिह पीड़िता के घर पहुंचे ईश्वर सेवा क्लिनिक के डायरेक्टर समाजसेवी रिजवान जी #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026
जमुई: शांति समिति की बैठक में DM और SP ने सुरक्षा व शांति का दिया संदेश, सुरक्षा व विधि व्यवस्था के साथ शांतिपूर्वक दुर्गापूजा पर्व संपन्न कराने को लेकर शनिवार की शाम 4:00 बजे DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल के निर्देश पर सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDO, DPRO समेत अन्य पदाधिकारी के अलावा शांति समिति के सम्मानित सदस्य, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, विसर्जन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर DM ने कहा कि जमुई जिला लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है, लेकिन अब जिला शांति, विकास और नई संभावनाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन जिले के समग्र विकास, पर्यटन एवं औद्योगिक संभावनाओं को साकार करने तथा आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में त्योहारों के दौरान होने वाली कोई भी अवांछित या अप्रिय घटना जिले की सकारात्मक छवि और विकास की गति को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि वे अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान करें, जो त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें तथा अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक कर ऐसी गतिविधियों को रोकने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच सार्थक संवाद, आपसी विश्वास एवं सामूहिक जिम्मेदारी से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। बैठक के दौरान जिला प्रशासन की विकास योजनाओं एवं जिले में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। वहीं SP ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था और श्रद्धा के इस पर्व में व्यवधान उत्पन्न करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में SDO ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि वे अपने पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। प्रवेश एवं निकास द्वार की समुचित व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित आवागमन तथा अन्य आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पूजा के लिए जिला प्रशासन से प्राप्त अनुमति में निर्धारित सभी शर्तों का पालन करना पूजा समितियों की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने तालाबों एवं आहरों में जलस्तर अधिक होने के कारण प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया। जिला प्रशासन ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए विसर्जन के दौरान सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। आस्था का पर्व शांति, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। अनावश्यक शोर-शराबा एवं ध्वनि प्रदूषण से आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों तथा अन्य लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए इस संबंध में निर्धारित प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
Jamui, Jamui | Oct 11, 2026