मेदिनीनगर (डालटनगंज): डीसी की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न, अंगरक्षकों पर की गई चर्चा
पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर करीब 2बजे समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।इस दौरान उपायुक्त ने निजी अंगरक्षक उपलब्ध कराने के लिए जिले में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।आवेदनों के आधार पर निशुल्क,सशुल्क निजी अंगरक्षक उपलब्ध कराने के लिये विस्तार से चर्चा की गयी।