कोडरमा। सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल ग्रुप डी-2026 का भव्य समापन हुआ। सात दिवसीय प्रतियोगिता में ग्रुप डी के आठ सैनिक स्कूलों के करीब 300 कैडेटों ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, वाद-विवाद और क्विज सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। समग्र प्रदर्शन के आधार पर सैनिक स्कूल तिलैया ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। सैनिक स्कूल गोपालगंज दूसरे और सैनिक स्कूल पुरुलिया तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल एस. मोहनराव आर. ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Koderma, Kodarma | Sep 23, 2026