तराना: तराना में गुरुपूर्णिमा महोत्सव में विधायक महेश परमार ने संत का स्वागत किया
Tarana, Ujjain | Aug 5, 2026 बुधवार शाम 5 बजे तराना विधायक महेश परमार ने तराना स्थित अति प्राचीन भगवान श्री द्वारिकाधीश के दर्शन किए। इसके बाद द्वारिकाधीश कुंडपीठ में आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव और गुरु पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामेश्वर दास जी महाराज का साथियों सहित शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।