बुहाना: पुहानिया में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन, पेयजल समस्या का छाया मुद्दा
सिंघाना पंचायत समिति की पुहानियां में प्रशासन की ओर से पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया गया। विकास अधिकारी दारा सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।