बुहाना: बुहाना के राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया शहीद दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राजकीय महाविद्यालय बुहाना में कॉलेज निदेशालय के आदेशानुसार मंगलवार को शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ सुरेन्द्र सिंह यादव के द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। एवम दो मिनट का मौन करके कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ अनिल मावर भी मौजूद रहे।