बुहाना: करमाड़ी में ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किया चक्काजाम
करमाड़ी में मंगलवार को टूटी सड़क पर चलने वाले खनन पत्थरों के डंपरो से उड़ने वाली मिट्टी से परेशान व ओवर लोड डंपरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपरों का चक्काजाम कर दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने खनन व क्रेशर संचालकों को धूल व मिट्टी से बचाव के लिए रोड पर पानी छिड़काव की मांग की।