पटना ग्रामीण: दरोगा राय पथ में भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा पर नफरत और अविश्वास का माहौल बनाने का आरोप लगाया
भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने भाजपा पर झारखंड में नफरत और अविश्वास का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है ताकि झारखंड के जितने भी असली मुद्दे हैं वह दब जाए।