पटना ग्रामीण: बुद्ध मार्ग के हाइट हाउस अपार्टमेंट में बुटीक में लगी भीषण आग, एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट
कोतवाली थाना क्षेत्र के बुद्ध मार्ग स्थित हाइट हाउस अपार्टमेंट के बुटीक में भीषण अगलगी की वारदात हुई है। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे की यह वारदात है, जब AC में शॉर्ट सर्किट होने के कारण बुटीक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की करीब 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।