पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने पूछा, 2014 और 2019 में तेजस्वी की भविष्यवाणी क्यों नहीं सही हो गई थी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह दावा किया है कि 2024 में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिसे लेकर पटना एयरपोर्ट पर रविवार को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने यह सवाल उठाया की तेजस्वी यादव अगर इतने ही भविष्यवक्ता है तो 2014 और 2019 में उनकी भविष्यवाणी क्यों नहीं सही हो गई थी।