पटना ग्रामीण: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- अनंत सिंह को साजिश के तहत भेजा गया था जेल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में बाहुबली नेता अनंत सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते एक साजिश के तहत उनके घर में AK-47 रखकर उन्हें फंसा कर जेल भेजा गया था और जब चुनाव है तो ऐसे में उन्हें अपने उपयोग के लिए पैरोल पर बाहर निकाला गया है।