पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा के होश, नींद सब उड़ चुके हैं
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर रविवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण की वोटिंग में लोगों ने एक तरफा वोट किया है और तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तो भाजपा के होश नींद सब उड़ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम कॉन्फिडेंट नहीं बल्कि श्योर हो चुके हैं कि हम चुनाव जीत रहे हैं।