रसूलपुर थाना पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को शनिवार शाम 5 बजे करीब गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त नरेश पुत्र बाबूलाल दबोचा है।