मोहड़ा: सड़क दुर्घटना में चार युवक जख्मी
Muhra, Gaya | Nov 30, 2025 गेहलौर थाना क्षेत्र के गेहलौर भिंडस मुख्य मार्ग दशरथ नगर के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में चार युवक बूरी तरह जख्मी हो गया। सभी जख्मी को डायल 112 की टीम के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी देते हुए गेहलौर थाना के एएसआई उमेश पासवान ने बताया कि दशरथ नगर के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार युवक जख्मी हो गया।