चाईबासा: सुरजाबासा के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल
चाईबासा : शनिवार को 12 बजे सुरजाबासा के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा लाया गया है। फिलहाल घायल को टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।