पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, चेयरमैन सुभाष कलसाना, पूर्व विधायक पवन सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के पिता पूर्व सरपंच रणवीर सिंह (बाबू जी)के निधन पर जताया शोक
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, चेयरमैन सुभाष कलसाना, पूर्व विधायक पवन सैनी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उद्योगपति दीप सैनी के पिता रणवीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक पवन सैनी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा पूर्व सरपंच रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दीप सैनी के बड़े भाई जय सिंह सैनी, छोटे भाई राजेश सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।