सोलन में खूनी वारदात के बाद पुलिस अलर्ट, SP ने डालडा कॉलोनी पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण
सोलन शहर में बीते कल हुई खूनी वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार देर शाम एसपी सोलन साई दत्तात्रेय वर्मा ने एएसपी रमेश शर्मा के साथ वार्ड नंबर 8 स्थित डालडा कॉलोनी पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लेने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं।
बता दें कि पिछले दो दिनों में सोलन शहर में हाथापाई और हत्या की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब शहर के संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने की कवायद शुरू कर दी है।
इन संवेदनशील स्थानों पर रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और भविष्य में इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Solan, Solan | Sep 5, 2026