ढीमरखेड़ा: मूसलाधार बारिश से सुआ नदी उफान पर, जलस्तर बढ़ा:सिलौंडी-नेगई का संपर्क टूटा, ढीमरखेड़ा में ब्लैकआउट
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लगातार तेज वर्षा के कारण क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। सुआ नदी का जलस्तर पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे सिलौंडी और नेगई गांवों के बीच का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है