दरभंगा: नगर थाना पुलिस ने रत्नोंपट्टी (वार्ड 9) से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं और सिरप बरामद किए
दरभंगा की नगर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 9 के रत्नोंपट्टी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा एवं सिरप बरामद किया है। तो वही इन नशीली दवाओं के साथ ही एक काले रंग की स्कूटी भी पुलिस ने बरामद किया है जिसके सीट के अंदर सिरप रखे हुए थे। बता दे कि जिस अभियुक्त के घर में छापेमारी की गई है वह घर छोड़कर फरार हो गया। यह जानकारी सोमवार को दोपहर 3 बजे दी गई।