कुंडा: मानिकपुर के अलीगंज में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति हुई ठप
नगर पंचायत मानिकपुर के अलीगंज मोहल्ले में बुधवार तड़के करीब 3 बजे ज्वाला देवी मंदिर के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर और उससे जुड़ी सभी केबलें जलकर खाक हो गईं। इस घटना से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।